Home देश अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’- केंद्र सरकार

अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’- केंद्र सरकार

15
0
Spread the love

 केंद्र सरकार ने बुधवार सुबह जारी नए दिशा-निर्देशों में बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब सभी सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी इन नियमों के तहत ‘वंदे मातरम्’ बजने के दौरान सभी लोगों के लिए खड़ा होना अनिवार्य होगा।

नए प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ अब नागरिक सम्मान समारोहों, जैसे पद्म पुरस्कार कार्यक्रमों, तथा राष्ट्रपति की उपस्थिति वाले सभी आयोजनों में उनके आगमन और प्रस्थान के समय भी बजाया जाएगा। इसके अलावा सिनेमा हॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी इसे बजाया जाएगा, हालांकि वहां खड़े होना अनिवार्य नहीं होगा।