Home विदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मोदी की काफी प्रशंसा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मोदी की काफी प्रशंसा की

49
0
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अपनी बैठक के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक, ‘अवर जर्नी टुगेदर’ की एक हस्ताक्षरित प्रति के साथ-साथ उनकी 2020 की भारत यात्रा की एक फ़्रेमयुक्त तस्वीर भेंट की। बुक में  एयर फ़ोर्स वन से लहराते हुए ट्रम्प की एक कवर फोटो है। अमेरिका में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम की भी तस्वीरें थी। भारत और अमेरिका की दोस्ती को दर्शाते कुछ किस्से भी थे। डोनाल्ड ट्रंप ने इस किताब पर लिखा मिस्टर प्राइम मिनिस्टर यू आर ग्रेट। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यहां हुई वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी की काफी प्रशंसा की और कई मुद्दों पर भारत के रुख को गंभीरता से समझने की कोशिश की।