Home देश आज बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और...

आज बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई

15
0
Spread the love

प्रयागराज में जारी माघ मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुबह आठ बजे तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात से ही लोगों का संगम क्षेत्र में आगमन जारी है और पर सुबह आठ बजे तक 1.04 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।

माघ मेले के लिए 800 हेक्टेयर क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है और पूरे क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय बनाए गए हैं व 3500 से अधिक सफाईकर्मी तैनात हैं।छोटी अवधि का कल्पवास करने के इच्छुक लोगों के लिए माघ मेला में टेंट सिटी बनाई गई है जहां ध्यान और योग आदि की सुविधाएं मौजूद हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।