Home देश इनकम टैक्स बिल-2025 पास

इनकम टैक्स बिल-2025 पास

30
0
Spread the love

दिल्ली.

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। आज मानसून सत्र का 17 वां दिन था। आज भी विपक्ष का हंगामा जबरदस्त से तरीके से देखने को मिला। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच दोनों सदनों में कई विधेयक को पारित कराया गया। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच वार-पलटवार का दौर भी देखने को मिला। वहीं लोकसभा में विपक्ष का प्रदर्शन जबरदस्त तरीके से हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में आयकर विधेयक, 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि एक लाख रु हर महीने कमाने वालों को आय कर नहीं देना होगा, हमने ऐसे टैक्स का ढ़ांचा तैयार किया है. राहत दी गई है, दरों में कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि जैसा जुलाई 2024 के बजट में वादा किया था, करों से जुड़े नियमों और प्रावधानों को आसान बनाया जा रहा है। राज्यसभा ने आयकर विधेयक, 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक पर चर्चा कर इन्हें ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया, जिन्हें लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है।