उत्तर प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप, इस वर्ष का आयोजन ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर आधारित है। 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाला यह तीन दिवसीय कार्यक्रम न केवल प्रदेश की प्रगति का उत्सव है, बल्कि यह एक ‘जनोत्सव’ का रूप ले चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप, इस वर्ष ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के विषयपर उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक बयान के अनुसार यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 24 से 26 जनवरी तक प्रदेश भर में मनाया जाएगा तथा राज्य की प्रगति यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।




