Home देश केरल: वायनाड प्रशासन ने 215 लोगों की मौत की पुष्टि की

केरल: वायनाड प्रशासन ने 215 लोगों की मौत की पुष्टि की

39
0
Spread the love

केरल के वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के चार दिन बाद तक प्रभावित क्षेत्रों से 215 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मृतकों में 87 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे से अब तक शरीर के 143 अंग भी बरामद किए जा चुके हैं।