Home छत्तीसगढ़ कोरबा में प्रेमी के हमले से घायल युवती की सिम्स में इलाज...

कोरबा में प्रेमी के हमले से घायल युवती की सिम्स में इलाज के दौरान मौत

12
0
Spread the love

 बिलासपुर: प्रेमी के हमले में गंभीर रूप से घायल युवती 7 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही। आखिरकार युवती ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर में रखवा दिया है।

जूना बिलासपुर करबला में रहने वाली निशा श्रीवास (22) पार्लर का काम करती थी। उसका सरकंडा के अशाेक नगर में रहने वाला शुभम नायडू (28) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक निजी बैंक में काम करता था। उसने प्रेम विवाह किया था जिससे एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी के साथ उसका विवाद होने लगा।