Home छत्तीसगढ़ चार फरवरी को दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

चार फरवरी को दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

31
0
Spread the love

रायपुर.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे लगातार कुंभ मेला विशेष ट्रेन उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में विशाखापत्तनम-गोरखपुर-कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चार फरवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल व उमरिया स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।इस ट्रेन के चलने से हजारों श्रद्वालु कुंभ में पुण्य स्नान कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से मंगलवार चार फरवरी को रात 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 1.55 बजे रायगढ़, तीन बजे चांपा, चार बजे बिलासपुर, छह बजे पेंड्रा रोड, 6.45 बजे अनूपपुर, 7.35 बजे शहडोल, 8.42 बजे उमरिया समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 7.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।