Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: अगले 48 घंटों में बढ़ेगी गर्मी

छत्तीसगढ़: अगले 48 घंटों में बढ़ेगी गर्मी

15
0
Spread the love

 रायपुर। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों (CG Weather) का असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब क्षेत्र के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ स्थित है।

इसके प्रभाव से पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के ऊपर दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रह सकता है।

रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान : राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 8:30 बजे तक वर्षा शून्य रही और मौसम पूरी तरह शुष्क दर्ज किया गया। औसत आद्रता 44 प्रतिशत रही, जबकि बादल लगभग नहीं के बराबर रहे।