जिला गरियाबंद में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 72 घंटे से लगातार मुठभेड़ चल रही है। 22 जनवरी को कुल्हाडीघाट भालूडीग्गी पहाड़ी के पास उड़ीसा सीमा के भीतर से सुरक्षाबलों को दो नक्सलियों के शव मिले। उनके पास से 1 एके 47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।यह अभियान पिछले 72 घंटों से लगातार जारी है। अब तक सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उनके पास से 17 हथियार भी मिले हैं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के घातक मंसूबों को नाकाम करते हुए अपनी जवाबी कार्रवाई से उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया।




