छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त जिलों का प्रभार सौंपा है। तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल (वर्तमान सांसद) के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अब कांकेर और विजय शर्मा बस्तर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। साथ ही मंत्री लखनलाल देवांगन कोंडागांव, टंकराम वर्मा नारायणपुर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं।अरुण साव (बिलासपुर, कोरबा बेमेतरा), विजय शर्मा (दुर्ग,बालोद, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, राम विचार नेताम (रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), दयालदास बघेल (महासमुंद, गरियाबंद, सुरजपुर), केदार कश्यप (रायपुर, सुकमा, बीजापुर,दंतेवाड़ा), लखनलाल देवांगन (मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), श्यामबिहारी जायसवाल (बलौदाबाजार, भाटापारा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही),ओपी चौधरी (सरगुजा, जांजगीर-चांपा, जशपुर), लक्ष्मी रजवाड़े (बलरामपुर-रामानुजगंज, सक्ती) टंकराम वर्मा (धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़)।




