Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : धीरे-धीरे बदल रहा है मौसम

छत्तीसगढ़ : धीरे-धीरे बदल रहा है मौसम

39
0
Spread the love

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव की शुरुआत हो रही है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो गया है, जिसके असर से मंगलवार तक दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में और अधिक स्पष्ट हो जाएगा। इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.9 और 2.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के कारण दिन में हल्की गर्मी का अहसास रहा, जबकि रात में उमस बनी रही। हवा की औसत गति दो किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई और नमी का स्तर सुबह 76 व शाम 58 प्रतिशत रहा।