Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में गर्मी, बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में गर्मी, बढ़ेगा तापमान

39
0
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त हो चुका है। अब फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है।शुक्रवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। गुरुवार न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि शनिवार से एक बार फिर रात का पारा बढ़ने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।