Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश

46
0
Spread the love

 बिलासपुर और रायपुर संभाग में शनिवार को चले तेज अंधड़ और बारिश से दो घंटे तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। बिलासपुर के रतनपुर, सरगुजा के सीतापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोग मारे गए। वहीं जशपुर में कार पर पेड़ गिर गया, जिसमें एक की मौत हो गई,राज्य के कई इलाकों में शनिवार की दोपहर तीन बजे तेज अंधड़ के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र में करीब 250 पेड़ धराशायी हो गए। रतनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा दसवीं का छात्र योगेश यादव व कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में योगेश की मौत हो गई।