Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले एक संदिग्ध आरोपी...

छत्तीसगढ़: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले एक संदिग्ध आरोपी हिरासत में

34
0
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, आरपीएफ की टीम ने एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

रायपुर.

बालीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को आरपीएफ छत्तीसगढ़ ने हिरासत में लिया है। हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध आरोपित की फोटो जारी की थी। इसके बाद यह मुंबई से हावड़ा जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सुपर फास्ट से करीब डेढ़ बजे दुर्ग स्टेशन में उतारा lहिरासत में लिया गया शख्स का नाम 31 वर्षीय आकाश कन्नोजया मुंबई का निवासी है। अभी संदिग्ध से पूछताछ जारी है। संदिग्ध युवक को ट्रेन यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ जल्द ही राजफाश कर सकती है।