Home देश जहां था कूड़े का पहाड़ वहां अब प्रेरणा का केंद्र -PM मोदी

जहां था कूड़े का पहाड़ वहां अब प्रेरणा का केंद्र -PM मोदी

14
0
Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंच पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी, महामना मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दुनिया भर को क्रिसमस की भी शुभकामनाएं दीं।

पीएम ने बताया कि जिस 30 एकड़ जमीन पर आज यह भव्य स्मारक खड़ा है, वहां पहले कूड़े का पहाड़ हुआ करता था। उन्होंने इस बदलाव के लिए सीएम योगी और उनकी टीम की सराहना की।पीएम ने कहा कि पिछले एक दशक में करोड़ों भारतीयों ने गरीबी को हराया है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले केवल 25 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 95 करोड़ हो गई है।पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक देश में सिर्फ ‘गरीबी हटाओ’ जैसे नारों को सुशासन मान लिया गया था, लेकिन अटल जी ने इसे जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा, ‘आज जिस डिजिटल पहचान की चर्चा पूरी दुनिया में है, उसकी नींव अटल जी की सरकार ने ही रखी थी।’