Home छत्तीसगढ़ जिले में 9 से 18 फरवरी तक वजन त्यौहार का आयोजन

जिले में 9 से 18 फरवरी तक वजन त्यौहार का आयोजन

12
0
Spread the love

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुपोषण के लिए वजन त्यौहार का हो रहा आयोजन

मोहला ,9 फरवरी 2026

जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं कुपोषण के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। कुपोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की कड़ी में इस वर्ष 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान बच्चों की पोषण स्थिति का आंकलन किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया स्तर एवं बीएमआई की जांच कर कुपोषण के विरुद्ध प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वजन त्यौहार के अंतर्गत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों का भी वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा।