उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी “ऐतिहासिक जीत” के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों ने झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दिया है। यह पिछले 11 साल से पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जीत है। मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं।




