उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस के साथ एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के आरोपी थी।उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से पिस्टल व कुछ अन्य असलहा भी बरामद किया गया है।




