Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा :नक्सलियों ने कर दी सरपंच चुनाव में खड़े प्रत्याशी जोगा बारसा...

दंतेवाड़ा :नक्सलियों ने कर दी सरपंच चुनाव में खड़े प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या

47
0
Spread the love

दंतेवाड़ा.

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पंचायत प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सात से आठ की संख्या में नक्सली जोगा के सरपंच पारा स्थित घर में पहुंचे।नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर जोगा की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजन बीच-बचाव करते हुए जोगा बरसा को छोड़ने की विनती करते रहे, लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी।