रायपुर.
नए साल की पार्टी के लिए होटल-पबों से लेकर फार्म हाउस और रेस्टोरेंट वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर के 80 से ज्यादा होटलों-रेस्टोरेंट वालों ने 31 दिसंबर की रात शराब पिलाने की अनुमति मांगी है।जिला प्रशासन ने नियमानुसार अनुमति दी है। इनमें से 20 आवेदक ऐसे हैं, जिनका रेस्टोरेंट और फार्म हाउस है। इसमें शराब की भी सुविधा देंगे। 12.30 बजे तक कार्यक्रम बंद करने का निर्देश दिया गया है।




