Home देश दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

25
0
Spread the love

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। दिल्ली कुछ दिनों से अत्यधिक उमस की चपेट में थी। मौसम विभाग ने अपराह्न तीन बजे जारी अपनी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी वर्षा हो सकती है, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल दिल्ली में भारी वर्षा होने की चेतावनी नहीं है।’’