Home देश दिल्ली, यूपी व बिहार में शीतलहर का कहर

दिल्ली, यूपी व बिहार में शीतलहर का कहर

16
0
Spread the love

दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। तापमान में निरंतर गिरावट और तेज हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी के साथ ही मैदानों में शीतलहर, कोहरा और ठिठुरन लोगों को परेशान कर रही है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर भी जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है। दिल्ली में 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 10°C के आसपास रह सकता है। हवा की रफ्तार सुबह 15–20 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।