Home देश दिल्ली : रण में राहुल

दिल्ली : रण में राहुल

32
0
Spread the love

कांग्रेस दिल्ली चुनाव में अपनी ताकत लगा रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया। वेस्ट विनोद नगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल के मन में जो आए वो बोल देते हैं, जब वो आए थे तो उनके पास एक छोटी सी कार थी और उन्होंने कहा था कि वो नई तरह की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा था कि वो दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को जरूरत थी तो वो वहां नहीं थे, जब दंगे हुए तो वो वहां नहीं थे।