आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत लगा रही है। दिल्ली फतह को लेकर भाजपा ने तगड़ा प्लान तैयार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 प्रमुख नेताओं की एक टीम बनाई है जिसमें केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री और व्यापक संगठनात्मक अनुभव वाले वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र शेखावत, मनसुख मंडाविया, अनुराग ठाकुर, विनोद तावड़े, ब्रजेश पाठक, नरोत्तम मिश्रा और अन्य प्रमुख नेता इस टीम का हिस्सा हैं।




