रायपुर। डेढ़ वर्षों बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के हवाई यात्री रायपुर से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान भर सकेंगे। नवंबर महीने में इस फ्लाइट के शुरू होने की संभावना है। डेढ़ वर्ष पहले तक एयर इंडिया ही एकमात्र विमानन कंपनी थी जो रायपुर से विशाखापत्तनम फ्लाइट का संचालन करती थी। 13 फरवरी 2023 को एयर इंडिया का संचालन रायपुर से बंद होने के बाद यह फ्लाइट भी बंद हो गई थी।




