Home छत्तीसगढ़ परिवहन SI भर्ती परीक्षा 1 सितंबर को

परिवहन SI भर्ती परीक्षा 1 सितंबर को

30
0
Spread the love

रायपुर। 1 सितंबर 2024 को होने वाली परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्‍मीदवारों के लिए खास खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड का लिंक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है। 1 सितंबर 2024 के दिन होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।जानकारी के मुताबिक परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के कुल 15 पदों पर भर्ती होना है। अगस्त 2023 में इसके लिए भर्ती निकली थी। आवेदन के एक वर्ष बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।