Home छत्तीसगढ़ पहले दिन ही लोकसभा में हुआ हंगामा

पहले दिन ही लोकसभा में हुआ हंगामा

35
0
Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश करने के साथ सोमवार को संसद का बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने नीट मामले से लेकर रेलवे सुरक्षा जैसे कई प्रमुख मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरा। कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। वित्त मंत्री 23 जुलाई को 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। एनडीए के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद यह मोदी सरकार का पहला बजट है। अप्रैल-जून में आम चुनाव होने के बाद यह संसद का पहला मानसून सत्र है।