Home देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

35
0
Spread the love

 नई दिल्‍ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्‍हें गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह ने एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया है।दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को घर पर बेहोश हो गए थे। घर पर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। गुरुवार को ही शाम 8.06 बजे एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी गुरुशरण कौर से बात की।मनमोहन सिंह के निधन के बाद विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे ।