दिल्ली। झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। शुक्रवार सुबह से दोनों राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े करोड़ों के घोटाले की जांच के तहत की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, ईडी दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों के कुल 24 परिसरों में तलाशी ले रहा है। इस दौरान कोयला किंग माने जाने वाले नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष और कृष्ण मुरारी कयाल के ठिकानों पर भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद हुए हैं।




