Home छत्तीसगढ़ बस्तर के स्कूली बच्चों का खुलेगा जीरो बैलेंस बैंक खाता

बस्तर के स्कूली बच्चों का खुलेगा जीरो बैलेंस बैंक खाता

16
0
Spread the love

जगदलपुर.

बस्तर जिले के हजारों स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए नए साल से पहले बड़ी राहत भरी खबर आई है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों को मिलने वाली सरकारी छात्रवृत्ति की पूरी राशि बिना किसी बैंकिंग अड़चन या कटौती के सीधे उनके हाथों में पहुंचे।कलेक्टर हरिस एस ने जिले के लीड बैंक प्रबंधक और डाक विभाग को निर्देश जारी करते हुए आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए जीरो बैलेंस खाते खोलने की प्रक्रिया को लागू करने को कहा है, ताकि बैंक अब मिनिमम बैलेंस के नाम पर छात्रों के पैसों में कटौती न कर सकें।