बिहार के नालंदा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चंडी थाने क्षेत्र के चंडी-हरनौत एनएच – 471 के किनारे गांव के पास खाई में मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।महिला ने नाइट गाउन पहन रखा है और दोनों पैरों के तलवों में पांच-पांच कील मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास के कारण महिला की हत्या की गई है। अभी यह साफ नहीं है कि महिला के जिंदा रहते कीलें ठोंकी गई थीं या उसके मरने के बाद ऐसा किया गया।




