Home छत्तीसगढ़ बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से लापता परिवार की मां-बेटी...

बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से लापता परिवार की मां-बेटी के शव मिले, दो मासूमों की तलाश जारी

17
0
Spread the love

बीजापुर.

भैरमगढ़ के समीप इंद्रावती नदी के उसपरी झिल्ली घाट पर नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग लापता हुए थे। गुरुवार सुबह नगर सैनिकों की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर मां-बेटी का शव बरामद किया। नाव में 1 ग्रामीण, 2 बच्चे, दो महिला समेत 5 लोग सवार थे। जो उसपरी के साप्ताहिक बाजार में सामान लेने आए थे। माड़ क्षेत्र के नदीपार गांव बोड़गा रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार, बोडगा गांव नदी से 6-7 किमी दूर है। घटना शाम लगभग 5 बजे की घटना बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मोटरबोट के साथ नगर सैनिक का दल उसपरी के झिल्ली घाट रवाना हुए थे, लेकिन रात होने के कारण बुधवार को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।