Home देश भारतीय नौसेना ने दिखाई समुद्री ताकत

भारतीय नौसेना ने दिखाई समुद्री ताकत

23
0
Spread the love
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए सेनाओं को पूरी आजादी देने के बाद नौसेना ने युद्धपोतों की एक तस्वीर साझा की है। नौसेना ने ट्विटर पर तैनात युद्धपोतों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कोई भी मिशन दूर नहीं है, कोई भी समुद्र इतना विशाल नहीं है।” नौसेना ने हाल के दिनों में अरब सागर में भी अभ्यास किया था, जिसमें उसने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया था। नौसेना की तैयारियों में युद्धपोतों से मिसाइल परीक्षण भी शामिल था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी स्वतंत्रता दे दी गई।