भोपाल: राजधानी की हवा लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी सरकारी एजेंसियों के दावे केवल कागजों में ही सीमित प्रतीत हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) द्वारा 1 से 14 नवंबर 2025 तक जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि इन 14 दिनों में शहर की हवा दो दिन ‘खराब’ और दो दिन ‘अति खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है।




