Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना से मिल रही खुशियां, बच्चों के लिए त्योहार पर...

महतारी वंदन योजना से मिल रही खुशियां, बच्चों के लिए त्योहार पर खरीदती हैं उपहार

1
0
Spread the love

शासन की महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं।

चारामा विकासखंड के ग्राम लखनपुरी निवासी श्रीमती किरण जैन भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। विशेष रूप से त्योहारों के अवसर पर वे अपने बच्चों के लिए उपहार खरीदती हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनता है।

श्रीमती किरण जैन ने कहा कि योजना से मिल रही सहायता से उन्हें अपने बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here