साधु संतों ने भी लोगों से अपील की है कि संगम के तट पर ना जाए
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ के आयोजन के बीच ही भगदड़ मच गई है। इस हादसे में शुरुआत में कुछ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है हालांकि अबतक मौतों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। मौनी अमावस्या पर दूसरे अमृत स्नान से पहले ही ये घटना घटी है।
महाकुंभ में हुई इस घटना को लेकर खुद प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीते दो घंटे में तीन बार फोन पर बात कर राहत बचाव कार्यों पर चर्चा की है।इस घटना के आड़ महाकुंभ में अधिक सतर्कता बरती रही है। संगम क्षेत्र से लोगों को बाहर सकुशल निकलने के लिए पुलिस की बैरीकेडिंग हटा दी गई है। साधु संतों ने भी लोगों से अपील की है कि संगम के तट पर ना जाए।




