Home देश महाकुंभ: 30 श्रद्धालुओं की भगदड़ में मौत,प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25...

महाकुंभ: 30 श्रद्धालुओं की भगदड़ में मौत,प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख

72
0
Spread the love

 प्रयागराज.

प्रयागराज महाकुंभ में रात करीब 1 से 2 के बीच बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस दौरान 17 घंटे बाद भी मौत के आंकड़े साफ नहीं हुए थे। अब मेला प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 30 श्रद्धालुओं की भगदड़ में जान चली गई है। वहीं 60 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।DIG महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि महाकुंभ में रात 1 से 2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई है। 25 लोगों की पहचान हो चुकी है। बाकी 5 की पहचान की जा रही है।

महाकुंभ भगदड़ पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा कर रहे हैं। न्यायिक आयोग इस मामले की जांच करेगा।

पूरे मामले की जांच कर समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव और डीजीपी खुद एक बार प्रयागराज का दौरा करेंगे और जरूरत पड़ने पर उन सभी मुद्दों को देखेंगे।