Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: घर में फटा सिलेंडर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

राजनांदगांव: घर में फटा सिलेंडर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

50
0
Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले।