Home देश राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

38
0
Spread the love

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करके पूजा अर्चना की। यहां संगम तट पर एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा शनिवार देर रात मेला क्षेत्र में सेक्टर सात में स्थित राजस्थान मंडप पहुंचे। उन्होंने सुबह नाव से त्रिवेणी संगम का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना की औरदूध एवं गंगा जल से भगवान महादेव का अभिषेक भी किया। उन्होंने बताया कि शर्मा ने बड़े हनुमान जी मंदिर के दर्शन भी किए।