Home छत्तीसगढ़ लखपति दीदी ने बनाई किसान उत्पादक कंपनी, 430 गांवों की 16 हजार...

लखपति दीदी ने बनाई किसान उत्पादक कंपनी, 430 गांवों की 16 हजार महिलाओं को किया आत्मनिर्भर

28
0
Spread the love

राजनांदगांव/खैरागढ़

नवगठित जिले खैरागढ़ छुईखदान गढ़ई जिले के खैरागढ़ में स्थित स्वर्णोपज महिला किसान उत्पादक कंपनी की अध्यक्ष सेवती साहू ने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपनी दो एकड़ जमीन से खेती शुरू करने वाली सेवती अब तक लगभग 16 हजार महिला किसान को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।पिछले वर्ष उन्हें प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी से सम्मानित किया था। उनकी कंपनी महिला किसानों की उपज को बाजार मूल्य में खरीदती है। इससे किसानों को हर वर्ष 15 से 20 हजार रुपये का लाभ हो रहा है। कंपनी की शुरुआत तीन साल पहले खैरागढ़ में हुई थी।