दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत है और महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि प्रगतिशील और समावेशी समाज के निर्माण के लिए दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शालीमार बाग में स्थित फोर्टिस अस्पताल द्वारा आयोजित समानता वॉकथॉन को संबोधित करते हुए रेखा ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना समग्र सामाजिक विकास की कुंजी है।उन्होंने कहा, “दिल्ली को देश का सबसे विकसित स्वास्थ्य केंद्र बनना चाहिए। हर नागरिक को सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए और किसी को भी सही उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनसे अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।




