सांसद ने लिखी चिट्ठी
रायपुर.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन करने के बाद भी सीमेंट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। इसका पूरा बोझ आम जनता पर पड़ता है। सांसद ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा है।सांसद ने कहा कि राज्य में सीमेंट का हर महीने लगभग 30 लाख टन (6 करोड़ बैग) उत्पादन किया जाता है। खुले बाजार में नवंबर के पहले सीमेंट प्रति बोरी 260 रुपये बिक रही थी, इसे 275 से 300 रुपये तक कर दिया गया है।




