बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद, नई एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जदयू ने कैबिनेट में मंत्रियों के बंटवारे को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी कर ली है और एक फॉर्मूले पर सहमति बन गई है।सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन इस सिद्धांत पर सहमत हो गया है कि हर छह विधायक पर एक मंत्री पद दिया जा सकता है। इस फॉर्मूले से गठबंधन के मुख्य सहयोगियों और छोटे दलों के बीच विभागों का बंटवारा आसानी से होने की उम्मीद है।




