दिल्ली/रायपुर.
बिहार के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दहलीज पर हैं। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नितिन नवीन के नामांकन के दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भी शामिल हुए।




