Home छत्तीसगढ़ BSP में वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौमाही प्रदर्शन पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन...

BSP में वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौमाही प्रदर्शन पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन सम्पन्न

60
0
Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ महीने (अप्रैल से दिसम्बर) के प्रदर्शन की समीक्षा हेतु 24 फरवरी 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में “लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन” (एलजीआई) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशकों ने संयंत्र के कर्मचारियों को संबोधित किया, उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और वित्तीय वर्ष 2024-25 के आगामी लक्ष्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री अनिर्बान दासगुप्ता के साथ कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ. अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी. के. गिरी, कार्यपालक निदेशक (एम एंड एचएस) डॉ. एम. रवींद्रनाथ, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार और कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार मंच पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारीगण, ऑफिसर्स एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, विभिन्न श्रमिक संघ, एसटी/एससी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ महीने के दौरान संयंत्र और खदानों के प्रदर्शन तथा डिस्पैच की समीक्षा की गई। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2023-24 के नौमाही निष्पादन की तुलना करते हुए चालू वित्तीय वर्ष के आगामी लक्ष्यों, उत्पादन एवं डिस्पैच के परिपेक्ष्य में वित्तीय दृष्टिकोण, चुनौतियों और समाधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागों द्वारा संयंत्र के प्रदर्शन पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें आगामी लक्ष्यों के संदर्भ में ठोस रणनीतियाँ और योजनाएँ साझा की गईं।