Home देश DGCA ने एयरलाइनों को महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए क्षमता बढ़ाने...

DGCA ने एयरलाइनों को महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए क्षमता बढ़ाने और किराए को तर्कसंगत बनाने का निर्देश दिया

38
0
Spread the love

महाकुंभ के भव्य आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। महाकुंभ में श्रद्धालु बिना परेशानी के पहुंच सके इसके लिए अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइनों को भी खास निर्देश जारी किए है। डीजीसीए ने प्रयागराज के लिए उड़ानों की क्षमता को बढ़ाने पर फोकस करने को कहा है। इसके साथ ही किराए को भी संयमित करने के निर्देश दिए है।

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की ओर से उड़ान किराए में बढ़ोतरी के बारे में आने वाली शिकायतों के बाद ये कदम उठाया गया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से प्रयागराज के लिए फ्लाइट का किराया 25,000 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं सामान्य तौर पर इस रूट पर किराया 5,000 रुपये होता है जो अब पांच गुणा बढ़ चुका है।डीजीसीए ने 23 जनवरी को एयरलाइन कंपनियों से मुलाकात की है। उनसे उड़ानों को जोड़ने और किराए को उचित बनाने के लिए कहा गया है।