ओडिशा में सुबह-सुबह भीषण आग ने हाहाकार मचा दिया है. ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेड और अस्पताल (SCB) के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार सुबह भीषण आग गई. इस आग लगने की घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई. आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया. बता दें कि यह सरकारी अस्पताल है और इसके ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगी थी.
अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को बचाने के दौरान अस्पताल के करीब 11 स्टाफ सदस्य झुलस गए. अधिकारियों के मुताबिक, आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में लगी थी, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज चल रहा था. आग रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी. फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया.
फायर सर्विस के अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों के साथ मिलकर आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें SCB अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया. यह अस्पताल ओडिशा का एक प्रमुख सरकारी मेडिकल सेंटर है.




