सागर: केंट थाना क्षेत्र के 15 मुहाल में राटवीलर श्वान ने घर के बाहर साइकिल चला रहे छह वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। श्वान ने बालक के सिर, हाथ, पैर में बुरी तरह से काट लिया, जिसमे बालक को अकेले सिर में ही 22 से अधिक टांके आए।सर्जरी के अगले दिन बालक को होश आया। बालक के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने श्वान के मालिक पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। सदर के 15 मुहाल निवासी जितेंद्र यादव का छह वर्षीय पुत्र गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी घर से करीब 10 मीटर दूर मोहल्ले में ही रहने वाले महार रजिमेंट में कार्यरत सैनिक शंभू दयाल बेन द्वारा पाले गए राटवीलर श्वान ने बालक पर हमला कर दिया।




