Home देश Shashi Tharoor-बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य

Shashi Tharoor-बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य

17
0
Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ की सराहना करते हुए इसे एक बड़ी सफलता बताया है। बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि शिखर सम्मेलन के शुरुआती दिन ‘‘बेहद सफल’’ रहे और वैश्विक स्तर के इतने बड़े आयोजनों में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ होना एक सामान्य बात है। थरूर ने कहा कि राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और वैश्विक नेताओं की उपस्थिति प्रभावशाली रही, जो यह संदेश देना चाहते हैं कि कृत्रिम मेधा (एआई) के विकास में दुनिया एक नयी दिशा में आगे बढ़े।थरूर ने कहा कि शिखर सम्मेलन के शुरुआती दिन “बेहद अच्छे” रहे, लेकिन “कुछ गड़बड़ियां” हुई हैं, जो बड़े आयोजनों में आम बात है। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने एआई शिखर सम्मेलन को “अव्यवस्थित प्रचार कार्यक्रम” कहा और आरोप लगाया कि वहां चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।